ताज़ा खबरेंभारत

पाकिस्तान के अरशद नदीम के जैवलिन लेने पर मचा बवाल तो नीरज ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘मेरे सहारे ना चलाएं अपना एजेंडा’

टोक्यो में खेले गए 2020 ओलंपिक खेलों में जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अब उनके सुर्खिया बटोरने का मुद्दा जो है वो है उनके ही एक इंटरव्यू का हिस्सा जिसमें उन्होंने बताया था कि पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने प्रैक्टिस के लिए उनका जैवलिन उठा लिया था। इसके बाद उन्होंने पाक एथलीट से अपना जैवलिन मांगा। अब हुआ यह कि इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल शुरू हो चूका हिअ औरअब मामले को बढ़ता देख नीरज चोपड़ा ने आज ट्विटर पर वीडियो शेयर कर एक बड़ी बात कह दी है।

अपने गंदे अजेंडे को बढ़ाने के लिए नहीं ले मेरे कमैंट्स का सहारा।

नीरज ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘मेरी आप सभी से विनती है की मेरे कमैंट्स को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनाए। Sports हम सबको एकजुट होकर साथ रहना सिखाता हैं और कमेंट करने से पहले खेल के रूल्स जानना जरूरी होता है।’ उन्होंने कहा कि थ्रो फेंकने से पहले हर कोई अपना जैवलिन वहां पर रखता है, ऐसे में कोई भी वहां से जैवलिन को उठा सकता है और अपनी प्रैक्टिस कर सकता है। ये एक नियम है, जिसमें कोई भी बुराई नहीं है।

देखें नीरज चोपड़ा के साथ न्यूज़मोबाइल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

‘अरशद केवल प्रैक्टिस कर रहा था’।

नीरज चोपड़ा ने कहा कि अरशद अपनी प्रैक्टिस कर रहा था, फिर मैंने अपना जैवलिन मांगा तो उन्होंने दे दिया। नीरज ने कहा कि मेरा सहारा लेकर कोई भी इस बात का मुद्दा ना बनाए। खेल सभी को मिलकर चलना सीखाता है, सभी खिलाड़ी आपस में प्यार से रहते हैं तो कोई भी ऐसी बात ना कहें, जिससे हमको ठेस पहुंचे।

क्या है पूरा मामला।

दरअसल, हुआ यूं था कि नीरज चोपड़ा फाइनल में थ्रो करने के लिए तैयार थे, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के अरशद नदीम, नीरज का थ्रो लेकर प्रैक्टिस कर रहे थे। जब नीरज ने देखा कि उनका थ्रो वहां पर नहीं है। उन्होंने चारों और नजर दौड़ाई तो पता चला उनका जैवलिन नदीम के पास है। इसके बाद नीरज ने नदीम से कहा,’भाई यह मेरा जैविलन है, यह मुझे दे दो। मुझे इससे थ्रो करना है।’ इसके बाद नदीम ने नीरज को उनका जैवलिन लौटा दिया। नीरज ने कहा कि इसी वजह से फाइनल में उन्होंने पहला थ्रो काफी जल्दबाजी में फेंका था।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button