राकेश बेदी ने ₹1 करोड़ बोनस की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

फिल्म Dhurandhar: The Revenge में अपने किरदार जमील जमाली के लिए खूब तारीफें बटोर रहे अभिनेता राकेश बेदी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि फिल्म के निर्माताओं ने उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया है, लेकिन अब खुद राकेश बेदी ने इस पर सफाई दी है।
राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा कोई 1 करोड़ रुपये का बोनस नहीं मिला है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि पैसा कहां है, लेकिन उनके बैंक अकाउंट में ऐसा कोई ट्रांजैक्शन नहीं आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उन्हें यह रकम मिलती है तो वह खुद बता देंगे, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई राशि उन्हें नहीं मिली है। इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर से अपील की है कि राकेश बेदी को उनका बोनस दिया जाए, क्योंकि उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से जुड़े सूत्रों का दावा है कि राकेश बेदी को पहले 50 लाख रुपये फीस दी गई थी। बाद में फिल्म की भारी सफलता को देखते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान देने की बात कही गई थी। फिल्म में राकेश बेदी ने एक पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। उनके कई डायलॉग सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए।
बात करें फिल्म की सफलता की तो Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। इसकी दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनिया भर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।





