प्रियंका चोपड़ा को Gold Gala 2026 में मिलेगा ग्लोबल वैनगार्ड सम्मान

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। उन्हें गोल्ड गाला 2026 में ‘ग्लोबल वैनगार्ड ऑनर’ से सम्मानित किया जाएगा। यह इवेंट गोल्ड हाउस द्वारा आयोजित किया जाता है, जो एशियन पैसिफिक और मल्टीकल्चरल कम्युनिटी के प्रभावशाली लोगों को सम्मानित करता है।
यह कार्यक्रम 9 मई को आयोजित होगा। इस दौरान मार्शल आर्ट्स के दिग्गज Jet Li को ‘Gold Legend Honor’ और अभिनेता Simu Liu को ‘Gold Mogul Honor’ दिया जाएगा। इसके अलावा चार्ल्स मेल्टन, एलीन गु और रेवती अद्वैती जैसे नाम भी इस सूची में शामिल हैं।
Gold House ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट की जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 650 से ज्यादा बड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार का थीम “A New Gold World” रखा गया है, जिसका मकसद एकता और साझा विकास को बढ़ावा देना है। इस खास शाम में कई बड़े कलाकार भी हिस्सा लेंगे। कॉमेडियन Bowen Yang कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, जबकि Hayley Kiyoko अपनी परफॉर्मेंस देंगी।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। साल 2025 में वह Heads of State और The Bluff जैसी फिल्मों में नजर आईं, जिसमें The Bluff को उन्होंने प्रोड्यूस भी किया। बॉलीवुड में भी प्रियंका ने कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे Krrish, Barfi! और Bajirao Mastani।
अब प्रियंका जल्द ही भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह निर्देशक S. S. Rajamouli की आने वाली फिल्म Varanasi में नजर आएंगी। इस फिल्म में Mahesh Babu और Prithviraj Sukumaran भी अहम भूमिका में होंगे। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है।





