खेलताज़ा खबरेंभारत

Tokyo Olympic: मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग में दिलाया भारत को मेडल

साइखोम मीराबाई चानू ने भारत का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है । दरसल उन्होंने देश के लिए टोक्यो ओलंपिक 2020 में पहला मेडल जीत लिया है। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया है। मीराबाई चानू ने स्नैच में 87 किलो, जबकि क्लीन एंड जर्क में 115 किलोग्राम वजन का भार उठाया। इसी के साथ उन्होंने कुल 202 किलोग्राम का भार उठाया है। बता दे इसी के साथ वह भारत की तरफ से टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

राष्ट्रपति, पीएम मोदी और खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई।

जानें थोड़ा सा इतिहास भी।

बता दें कि चानू से पहले सिडनी ओलंपिक 2000 कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। कर्णम मल्लेश्वरी ने उस वक्त कुल 240 किलोग्राम का कुल भार उठाया था। वह स्नैच श्रेणी में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 130 किलोग्राम भार उठाते हुए ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button