ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

ट्विटर ने अमेरिकी कानून के नाम पर भारतीय कानून मंत्री का ट्विटर हैंडल एक घंटे के लिए किया ब्लॉक, प्रसाद ने कहा- यह IT नियमों का उल्लंघन

ट्विटर और भारत सरकार के बीच लम्बे समाय से तनातनी बनी हुई है। नए IT रूल्स को लेकर भी सरकार और ट्विटर में मतभेद तो है लेकिन अब ये मतभेद और बढ़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल अब ट्विटर ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद का ही ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया। हालांकि ये एक घंटे तक के लिए रहा है और बाद में ट्विटर ने चेतावनी देते हुए रविशंकर प्रसाद का हैंडल फिर से खोल दिया।

क्या कहा ट्विटर ने ?

Twitter का कहना था कि केंद्रीय IT मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संयुक्त राज्य अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट ऐक्ट का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि बाद में ट्विटर ने प्रसाद के अकाउंट को अनब्लॉक कर दिया।

कानून मंत्री ने ‘कू’ पर दी अपनी प्रतिक्रिया।

रविशंकर प्रसाद ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा है, ‘दोस्तो! आज बहुत अजीब घटना हुई। ट्विटर ने मेरे अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया।’ प्रसाद ने पहले देसी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग साइट कू के जरिए और फिर ट्विटर के जरिए यह जानकारी शेयर की है।

ट्विटर की रुचि अपना एजेंडा चलाने में।

प्रसाद ने Koo पर कहा कि ट्विटर के इस कदम से यह पता चलता है कि वे फ्री स्पीच के संदेशवाहक नहीं हैं, जैसा कि वे दावा करते हैं, बल्कि उसकी सारी रूचि अपना अजेंडा चलाने में है। उन्होंने कू पर कहा कि ट्विटर की मंशा सही नहीं है और अब ये समझ आ गया कि ट्विटर IT Rules को क्यों मानना नहीं चाहता है। माना जा रहा है कि ट्विटर के इस कदम के बाद सरकार और सोशल मीडिया वेबसाइट में टकराव और बढ़ सकता है।

प्रसाद ने कहा, ‘यह स्पष्ट है कि मेरे बयानों ने ट्विटर की मनमानी और मनमानी कार्रवाइयों पर हमला किया। खासतौर से टीवी चैनलों पर मेरे इंटरव्यू की क्लिप्‍स और उसके शक्तिशाली प्रभाव ने इसके पंख कुतरे हैं। यही नहीं, पिछले कई वर्षों में किसी भी टेलीविजन चैनल या किसी एंकर ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए मेरे इंटरव्यूज के इन समाचार क्लिप के संबंध में कॉपीराइट उल्लंघन के बारे में कोई शिकायत नहीं की है।’

ट्विटर की कार्रवाई आईटी नियमों का है उल्लंघन – प्रसाद। ‘

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रसाद ने कहा कि ट्विटर की कार्रवाई आईटी नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि कंपनी मेरे अपने खाते पर पहुंच से मना करने से पहले नोटिस देने में विफल रही। प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी ने आईटी रूल्स के नियम 4 (8) का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी प्लेटफॉर्म हो, उन्हें नए आईटी नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा और इसे लेकर कोई समझौता नहीं होगा।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button