ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

योग दिवस पर किए ट्वीट को लेकर बढ़ सकती है राहुल गांधी की मुश्किलें, वकील अटल दुबे ने कराया मुकदमा दर्ज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन किए गए ट्वीट को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. तभी से विवादों में घिरे उस ट्वीट को लेकर अब मुंबई के एक वकील, अटल दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

दुबे का कहना है कि राहुल गांधी भारतीय सेना की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पुलिस से गांधी के खिलाफ धारा 505(2) के तहत मामला दर्ज कराने को कहा है.

दरअसल राहुल गांधी ने 21 जून को ट्वीट करते हुए आर्मी डॉग यूनिट की दो तस्वीरें साझा की थी, जिनमें सैन्य कुत्ते और जवानों को एक साथ योग करते हुए देखा जा सकता है. उन्होंने ये तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा,”ये है न्यू इंडिया”.

दुबे ने आरोप लगाया है कि गांधी ने अपने ट्वीट के ज़रिये न केवल सेना बल्कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भी अनादर किया है.

वहीं राहुल गांधी के ट्वीट को कई अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से भी कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था.

केंद्रीय गृह मंत्री ने गांधी पर उनके ट्वीट को लेकर निशाना साधते हुए ट्वीट किया,”कांग्रेस नकारात्मकता से भरी है. आज उनकी नकारात्मकता मध्य युगीन तीन तलाक की परंपरा के समर्थन में स्पष्ट रूप से दिखी. अब उन्होंने योग दिवस का मजाक उड़ाया और हमारे सशस्त्र बलों का अपमान किया. आशा करता हूं कि सकारात्मकता की भावना की जीत होगी. यह सबसे कड़ी चुनौतियों से उबरने में मददगार हो सकती है.”

ALSO READ: सांसद मनोज तिवारी को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी की जांच में जुटी पुलिस

इसके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी गांधी के ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए लिखा,”राहुल गांधी जी ये भारतीय सेना के गौरवशाली सदस्य हैं और वे हमारे राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान करते हैं. जब कोई बार-बार सशस्त्र बलों का अपमान करता रहता है तो उसके बारे में सिर्फ यही प्रार्थना की जा सकती है कि भगवान उसे सदबुद्धि दें.”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button