ताज़ा खबरेंभारत

चलती गाड़ी पर युवक ने लगाए पुश-अप तो यूपी पुलिस ने इस अंदाज़ में दिया जबरदस्त “इनाम”, देखें वीडियो

जब लोग अजब-गजब हरकतें कर सोशल मीडिया पर अपने करतब पोस्ट करते हैं तो उन्हें लगता है कि वो वाह वही बटोरेंगे, लेकिन उन्हें अंदाज़ा भी नहीं होता कि वो किसी ऐसे इनाम के हक़दार भी हो सकते है जिसकी शायद उन्होंने परिकल्पना भी नहीं की होगी। दरअसल ठीक ऐसा ही एक वाक्य हाल ही में उत्तरप्रदेश में हुआ जब एक लड़के की अजब हरकत ने उसे यूपी पुलिस तक पहुंचा दिया।

गाड़ी पर कर रहा था पुश- अप।

दरअसल, कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक लड़का गाड़ी की छत पर पुशअप्स करता नजर आ रहा था। फिर होना क्या था, ये वीडियो यूपी पुलिस तक भी पहुंचा और देखिये आगे फिर लड़के को कैसे इनाम मिला।

ये भी पढ़े : देखे : नोएडा में बीच सड़क पर बाइक स्टंट करना युवक को पड़ा महंगा, अब पुलिस की गिरफ्त में स्टंटबाज

वीडियो देख उत्तर प्रदेश पुलिस ने न केवल एक्शन में लिया बल्कि उन्होंने गाड़ी की छत पर पुशअप्स लगाने वाले को अपने स्टाइल में निपटाया। पुलिस ने ट्वीट किया और लिखा,

Some Pushups will only bring you down in the eyes of Law !
Stay Strong, Stay Safe !

लड़के का कटा है चालान।

बता दे यूपी पुलिस ने इस लड़के पर कार्रवाई करते हुए इसका चालान काटा है और साथ ही वीडियो में एसएसपी ने कहा है कि यह कानून का उल्लंघन तो है ही, साथ ही अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ भी है। इधर यूपी पुलिस के इस एक्शन के बाद लोग उत्तप्रदेश पुलिस की खूब वाह वाही कर रहे है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button