ताज़ा खबरेंभारत
कोलकाता रेलवे बिल्डिंग में आग लगने से अब तक 9 की मौत; रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

कोलकाता के स्ट्रैंड रोड में पूर्वी रेलवे कार्यालय की इमारत में सोमवार रात को लगी आग में गयी जानो की संख्या बढ़ कर नौ हो गयी है। मारे जाने वालों में अग्निशमन कर्मी और एक पुलिसकर्मी शामिल थे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि रेलवे विभागों के चार प्रधानों की एक उच्च स्तरीय जांच टीम को आग के कारणों का पता लगाने का आदेश दिया गया है।
गोयल ने कहा कि “इस दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना के दौरान रेलवे द्वारा राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान की गई है। रेलवे के चार प्रमुखों को उच्च-स्तरीय जांच में आग के कारणों का पता लगाने का आदेश दिया गया है।” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी घटनास्थल का दौरा किया और मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।






anabolic steroids symptoms
References:
https://blackbirdstory.com/@inuelena03747?page=about