ताज़ा खबरेंभारत

बिहार सीएम नितीश कुमार ने अपने जन्मदिन पर चुनावी वादा किया पूरा, राज्य में सबको मिलेगी मुफ्त वैक्सीन

बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में दिए जाने के वादे को नीतीश सरकार अब पूरा कर रही है । दरअसल बिहार सरकार ने फैसला किया है कि एक मार्च यानी आज से निजी अस्पतालों में लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बीते दिन हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में इस बात का फैसला लिया गया कि निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लोगों को मुफ्त में दी जाएगी।

ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | उपराष्ट्रपति, पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लगाया टीका, कल स्वस्थ्य मंत्री लगवा सकते है टीका —

बता दे आज से देश के निजी अस्पतालों में 60 साल से ज्यादा आयु के लोग और 45 साल से ज्यादा गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को कोविड-19 टीका वैक्सीन लगाया जा रहा है।

गौरतलब है की केंद्र सरकार ने वैक्सीन के प्रत्येक डोज़ की कीमत अधिकतम ढाई सौ रुपए रखी है मगर बिहार में यह लोगों को मुफ्त में मिलेगा। चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा मुफ्त वैक्सीन के दावे के बाद ही अब इस वादें को बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद पूरा किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button