ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

CWC की बैठक में फैसला, जून 2021 तक कांग्रेस को मिल जाएगा नया अध्यक्ष

कांग्रेस को अब जल्द ही एक नया अध्यक्ष मिलने वाला है। दरअसल आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में फैसला लिया गया है कि कांग्रेस को जून 2021 तक अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने निर्णय लिया है कि जून 2021 तक कांग्रेस के पास एक निर्वाचित अध्यक्ष होगा।

CWC की बैठक हुई थी आज।

बता दें कि आज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई थी। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी। कांग्रेस पार्टी की ये मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। इस बैठक में सोनिया गांधी ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

2021 तक मिलेगा कांग्रेस को नया अध्यक्ष।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने फैसला किया है कि जून 2021 में एक नए निर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष होंगे।”

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: 11वें दौर की वार्ता में भी कोई नतीजा नहीं, सरकार ने कृषि नेताओं से कानूनों को निलंबित करने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने को कहा

कई मुद्दों पर हुई चर्चा, कई मुद्दों पर बोला हमला।

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की इस बैठक में आज किसानों के मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा COVID टीकाकरण के लिए वैज्ञानिकों को धन्यवाद देने और लोगों से आगे आने की अपील करने के लिए भी प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा इस बैठक में सीडब्ल्यूसी ने अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट लीक को राष्ट्रीय सुरक्षा भंग करने का आरोप लगाया है और इसकी संयुक्त संसदीय समिति(जेपीसी) की जांच में प्रस्ताव भी पारित हुआ।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था इसके बाद से ही सोनिया गांधी ने एक बार फिर से पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला हुआ है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button