ताज़ा खबरेंभारत

जम्मू-कश्मीर में आठवें और अंतिम चरण के डीडीसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 168 उम्मीदवार है मैदान में

जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद के आठवें और अंतिम चरण में 28 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। गौरतलब है कि मताधिकार का प्रयोग मतदाता दो बजे तक कर पाएंगे। वहीं निर्वाचन आयुक्त केके शर्मा के मुताबिक आज डीडीसी की कुल 28 सीटों पर मतदान हो रहा है जिनमें से कश्मीर संभाग से 13 और जम्मू से 15 सीटें हैं। अंतिम चरण में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को पूरे जम्मू कश्मीर में 369 पंचों और सरपंचों की खाली सीटों के लिए भी मतदान हो रहा है।

28 सीटों पर इतने उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला।

गौरतलब है कि डीडीसी के 28 सीटों पर 122 पुरुष और 46 महिला उम्मीदवार यानी कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। अंतिम चरण के इस वोटिंग में कुल 6,40,443 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे। इनमें 327168 पुरुष और 303275 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान सुबह सात से दोपहर दो बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़े : Farmers’ Protest LIVE: कड़ाके की ठण्ड में किसानों का प्रदर्शन 24वें दिन भी जारी, खाप पंचायतों ने भी किया प्रदर्शन का समर्थन

कब आएंगे नतीजे ?

बता दें कि प्रदेश में जिला विकास परिषद चुनाव की प्रकिया 28 नवंबर को पहले चरण के मतदान के साथ शुरू हुई थी। जिसके बाद इस अंतिम चरण के चुनाव के साथ प्रदेश में चुनाव के नतीजे 22 दिसंबर को आएंगे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button