ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्र : कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित तौर से काला जादू करने का प्रयास, पालघर से दो तांत्रिक गिरफ्तार

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार में कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता एकनाथ शिंदे के खिलाफ कथित रूप से काला जादू करने के आरोप में पालघर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिस वक़्त इन आरोपी तांत्रिकों को गिरफ्तार किया उस वक़्त इनके पास से एकनाथ शिंदे की फोटो और पूजा की सामग्री बरामद हुई। इस घटना के बाद अब पुलिस अब इसकी तफ्तीश में जुटी है।

कैसे हुआ खुलासा।

दरअसल पुलिस को मुखबिर के जरिए एक सूचना मिली थी कि पालघर के विक्रमगढ़ तहसील में मौजूद एक घर के अंदर एक तांत्रिक पूजा को अंजाम दिया जा रहा है। यह तांत्रिक पूजा एकनाथ शिंदे को नुकसान पहुंचाने के लिए की जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर छापा पारा और उनके होश उड़ गए।

Eknath_Shinde – File Image

ये भी पढ़े : बीते 24 घंटों में दर्ज 22,890 नए मामले और 338 मौत, कुल संक्रमित भी 99.79 लाख के पार

क्या – क्या हुआ घटनास्थल से बरामद।

जब पुलिस ने इस घर पर छापा मारा तो वहां पर उन्हें को एकनाथ शिंदे की फोटो मिली जिस पर लाल सिंदूर से तिलक लगाया गया था और नींबू मिर्ची रखी गई थी। इसके अलावा एक मुर्गी भी वहां पर पाई गई जिसे बलि के लिए लाया गया था। इसके साथ इस काले जादू की पूजा के लिए सभी सामान को भी पुलिस ने जप्त किया है। फिलहाल इस मामले में कुछ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है और मुख्य सूत्रधार की तलाश है।

इस धारा के तहत 2 आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार।

पालघर पुलिस ने फिलहाल इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके नाम कृष्णा बालू कुर्कुटे और संतोष मगरू वार्डी है। ये दोनों तांत्रिक ही पूजा को अंजाम दे रहे थे। बता दे पुलिस ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 420, 34 के साथ जादू टोना अधिनियम 2013 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button