ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली सीएम केजरीवाल का एलान: उत्तरप्रदेश में 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

इस बार उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सियासी पारा गरमाया रहेगा। दरअसल आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरेगी।

दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल का एलान।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए उनकी पार्टी 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अभी तक जिस भी दल की सरकार बनी है, उनसे सिर्फ इस प्रदेश को लूटने का काम किया है। दिल्ली के बाद पंजाब विधानसभा का चुनाव लडऩे वाली आम आदमी पार्टी ने इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी पंजाब तथा दिल्ली में अपने प्रत्याशी उतारे थे।

किसी भी बड़े दल के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन करने का नहीं है मन – केजरीवाल।

केजरीवाल ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में किसी भी बड़े दल के साथ किसी भी प्रकार का गठबंधन करने के मूड में नहीं है, लेकिन छोटे दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरने से उनको कोई परहेज भी नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भले ही बिजली कम आती है, लेकिन बिजली बिल ज्यादा आता है। यूपी में बिजली फ्री क्यों नहीं है। उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हमारे पास नीयत की कमी नहीं है।

ये भी पढ़े : बिहार में पति की शर्मनाक करतूत, पत्नी को जुए में हार दोस्तों को सौंपा, फिर डाला एसिड

उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से रखा दूर – केजरीवाल।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि उत्तर प्रदेश को गंदी राजनीति और भ्रष्ट नेताओं ने विकास से दूर रखा है। इसलिए दिल्ली में जो सुविधाएं लोगों को मिल रही है, वो उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं मिली हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हर पार्टी ने सरकार बनाई है लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों ने अपने घर भरने के सिवाय यूपी के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है।

इसीलिए लिया चुनाव लड़ने का फैसला।

अरविंद केजरीवाल ने एलान करते हुए कहा कि हम बीते दस वर्ष से भी अधिक के समय से दिल्ली में सरकार चला रहे हैं। अब लोग दिल्ली में सभी दलों को भूल गए हैं। उत्तर प्रदेश के लोग भी अपने बड़े काम कराने दिल्ली ही आते हैं, इसी कारण से हमने उत्तर प्रदेश का चुनाव लडऩे का फैसला किया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button