भारतराजनीति

नरेंद्र मोदी 30 मई को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ

नरेंद्र मोदी के 30 मई को प्रधानमंत्री के रूप में अपने लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने की संभावना है.

शुक्रवार की शाम को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी. इस बैठक में एक 16 वी लोकसभा भंग करने का प्रस्ताव पास किया गया था. प्रस्ताव को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भी सौंपा जा चुका है, जिसे राष्ट्रपति ने मंज़ूर भी कर लिया था.

इससे पहले पीएम मोदी ने शनिवार को एनडीए के सभी नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित किया था. 23 मई को चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पीएम मोदी का पहला और सबसे लंबा औपचारिक संबोधन था.

पीएम मोदी को वाराणसी से कुल 6,69,602 वोट मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार शालिनी यादव को 1,93,848 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय को 1,51,800 मत प्राप्त हुए. पिछली बार पीएम मोदी 2014 में वाराणसी से 3.37 लाख वोटों के अंतर से चुनाव जीते थे.

मोदी की अगुवाई में भाजपा ने 23 मई को लोकसभा में भारी बहुमत हासिल की थी. करीब पांच दशकों बाद ऐसा हुआ है कि कोई पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही है.

यह पहली बार होगा जब 1971 में इंदिरा गांधी के जीतने के बाद किसी गैर-कांग्रेसी दल ने अपने दम पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए बहुमत हासिल किया. इससे पहले जवाहरलाल नेहरू ने यह कारनामा किया था.

2014 के लोकसभा चुनावों में 282 सीटें जीतने वाली भाजपा ने 2019 के चुनावों में 303 सीटों पर अपनी बढ़त बढ़ाने में कामयाबी हासिल की.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button