‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शुरू किया अनोखा ‘डायपर दान’ अभियान, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

नई दिल्ली: नीट (NEET) 2026 परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) ने एक अनोखा और चर्चा में रहने वाला विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। पार्टी ने अब एक “डायपर दान अभियान” (Diaper Donation Drive) शुरू करने की घोषणा की है।
क्या है पूरा मामला?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले शनिवार (20 जून, 2026) से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रही है। उनका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करना है।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और अन्य सदस्य प्रदर्शन में शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस उनके विरोध स्थल को छोटा करने की कोशिश कर रही है।
‘डायपर’ के जरिए विरोध
इस अभियान के तहत, पार्टी ने अपने समर्थकों से विरोध स्थल पर डायपर लाने की अपील की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे इन डायपर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की अपनी मांग लिखकर विरोध दर्ज कराएंगे। इस अभियान को “डायपर ए डे कीप्स लीक्स अवे” (Diaper A Day Keeps Leaks Away) नाम दिया गया है, जो सीधे तौर पर नीट परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक पर तंज है।
पार्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से इस अनोखे अभियान की घोषणा की है।





Very efficiently written article. It will be helpful to anybody who employess it, as well as myself. Keep doing what you are doing – i will definitely read more posts.