ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

मध्य प्रदेश: भाजपा ने की विशेष विधानसभा सत्र की मांग, कहा कमलनाथ साबित करें बहुमत

भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राज्य विधानसभा के विशेष सत्र की मांग करते हुए कहा कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पास बहुमत नहीं है.

भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार खुद गिर जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि यह ज़्यादा समय नहीं चलेगी और इसके जाने का समय आ गया है.

उन्होंने कहा, “हम विधानसभा सत्र का अनुरोध करने के लिए राज्यपाल को पत्र भेज रहे हैं क्योंकि बहुत सारे मुद्दे हैं जिनपर चर्चा होनी है.”

भाजपा की ओर से यह कदम लोकसभा एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के एक दिन बाद आया है, जिनके मुताबिक कांग्रेस हिंदी भाषित प्रमुख राज्यों में लाभ हासिल नहीं कर पाएगी. इसके साथ ही एग्जिट पोल के हिसाब से कांग्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपनी विधानसभा जीत को भुनाने में भी कामयाब नहीं हो पाएगी. एग्जिट पोल्स के मुताबिक भाजपा 29 लोकसभा सीटों में से ज़्यादातर जीतने में कामयाब रहेगी.

ALSO READ: मायावती, अखिलेश के बाद अब ममता बनर्जी से चंद्रबाबू नायडू करेंगे मुलाकात

दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस मध्यप्रदेश में 114 सीटें जीतकर, 230 सीटों वाले सदन में आधे से एक सीट कम पर ही रुक गयी थी. कांग्रेस सरकार को, जिसके स्वयं के 114 सदस्य हैं, को चार निर्दलीय, दो बसपा विधायक और एक समाजवादी पार्टी के विधायक का समर्थन प्राप्त है. जबकि भाजपा के पास 109 विधायक हैं, सरकार बनाने के लिए सिर्फ सात विधायक कम. बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए.

हाल ही में, बसपा प्रमुख मायावती ने राज्य में कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी दी थी, क्योंकि गुना लोकसभा सीट से उनके उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button