ताज़ा खबरेंमनोरंजन

कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंचीं कंगना, एयरपोर्ट पर समर्थकों-विरोधियों का हुजूम

कंगना रनोट मुंबई पहुंच गई हैं। वह अपनी Y-कैटिगरी की सुरक्षा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग उनका समर्थन करने पहुंचे हैं। वहीं, दूसरी ओर शिवसेना कार्यकर्ता भी वहां विरोध प्रदर्शन के लिए मौजूद हैं।

गौरतलब है कि अभिनेत्री कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से पहले बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनोट के दफ्तर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ा गया।

इधर अवैध निर्माण के लिए कंगना की तरफ से बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की गयी थी जिसका फैसला आगया है। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है और साथ ही अब BMC से इस कार्यवाई के लिए जवाब माँगा है।

यहां आने से पहले कंगना ने ट्वीट कर कहा कि मेरे आने से पहले ही महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडे मेरे ऑफिस के बाहर पहुंच गए हैं और उसे गिराने की तैयारी कर रहे हैं। बुधवार सुबह अपने दफ्तर के बाहर की तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि मैं वादा करती हूं कि महाराष्ट्र के सम्मान के लिए खून देने के लिए तैयार हूं। ये कुछ नहीं है, चाहे तो सबकुछ छीन सकते हो लेकिन मेरी भावनाएं लगातर ऊंची होती जाएंगी।

इधर BMC ने की कंगना रनौत के ऑफिस में बड़ी कार्रवाई।

अभिनेत्री कंगना रनोट के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी ने कंगना के दफ्तर में तोड़फोड़ शुरु कर दी है। बीएमसी ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएमसी की टीम जेसीबी और मजदूरों के साथ कंगना के दफ्तर पहुंच गई है और अवैध निर्माण को तोड़ा जा रहा है।

https://twitter.com/NewsMobileHindi/status/1303587580160569347

इधर कंगना ने बीएमसी की टीम को बाबर की सेना कहा है। बीएमसी अफसरों का कहना है कि कंगना के दफ्तर के अंदर कई अवैध निर्माण किए गए हैं और इसलिए कार्रवाई की जा रही है।

बता दे कंगना रनौत को संजय राउत ने मुंबई नहीं आने की धमकी दी थी जिसके बाद उन्होंने चैलेंज करते हुए कहा था की वो मुंबई आएँगी। इधर महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने कंगना के खिलाफ ड्रग्स मामले से जांच के आदेश दे दिए है। साथ ही BMC भी उनके ऑफिस में अवैध निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर रहा है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button