NM वेरिफाइडभारत

फैक्ट चेक | क्या गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हाल ही में अपने स्कूल के शिक्षक से मिलने गए थे?

एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप साझा किया जा रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि इसमें Google के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। वीडियो में दावा किया गया है कि पिचाई 26 साल बाद अपने स्कूल के शिक्षक से मिलने जा रहे हैं।

कैप्शन में लिखा है: सुंदर पिचाई अपने शिक्षक से मिल रहे हैं!!

वीडियो यहां पर देखा जा सकता है।

ये भी पढे: फैक्ट चेक | क्या सभी नियमित ट्रेनें 30 सितंबर तक रद्द? जानें सच

फैक्ट चेक

करीब से देखने पर हमने पाया कि वायरल वीडियो सुंदर पिचाई नहीं हैं बल्कि IC3 मूवमेंट के संस्थापक गणेश कोहली हैं।

गणेश कोहली (L), सुंदर पिचाई (R)

उपर्युक्त कोलाज में यह स्पष्ट है कि, बाईं ओर का व्यक्ति गणेश कोहली (वीडियो से) है और वह सुंदर पिचाई (दाएं) की तरह नहीं दिखते है। इस बीच, खुद गणेश कोहली ने ट्विटर पर सफाई दी और स्पष्ट किया कि उनका वीडियो एक झूठे दावे के साथ साझा किया जा रहा है।

इसलिए हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि यह वायरल पोस्ट भ्रामक है।

यदि आप किसी भी स्टोरी को फैक्ट चेक करना चाहते हैं, तो इसे +91 88268 00707 पर व्हाट्सएप करें।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

 

Show More

प्रशांत टम्टा

प्रशांत पिछले 3 साल से न्यूज़मोबाइल से जुड़े हैं। उन्होंने IIMC से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया हैं. इन्हे राजनीति, राष्ट्रीय और शासन से जुड़ी ख़बरों में रुचि हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button