सलमान खान के साथ वापस दिखेंगी जैकलीन फर्नांडिस, फिल्म ‘किक 2’ की हुई घोषणा

अभिनेता सलमान खान की सुपर – डुपर हिट फिल्मों में से एक ‘किक ‘ फिल्म का अब जल्द ही सीक्वल आने वाला है। इस खबर के कयास कई दिनों से लगाए जा रहे थे मगर अब सलमान के फैंस का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है क्युकी इसकी आधिकारिक घोषणा हो हो गयी है।
ख़ास बात ये है कि यह घोषणा की है फिल्म के निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने। इस खबर को सुनकर सलमान के प्रशंसकों के चेहरे खिल उठे हैं क्योंकि सलमान एक बार फिर से देवी लाल सिंह उर्फ डेविल के रूप में बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री मारने वाले हैं और उनके साथ इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस। बता दे किक में भी सलमान के साथ जैकलीन ही हीरोइन थी।

ये भी पढ़े : आलिया, आदित्य रॉय और संजय दत्त की ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज, यूट्यूब पर लाइक से ज़्यादा मिले डिसलाइक
फिल्म के निर्माता और निर्देशक साजिद नाडियाडवाला ने जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर उनके साथ – साथ फैंस को भी ये तोहफा दिया है।
https://twitter.com/WardaNadiadwala/status/1293190210403016704





