उर्दू के मशहूर शायर राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 70 वर्ष के थे राहत इंदौरी
मशहूर शायर राहत इंदौरी का (आज 11 अगस्त) मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. राहत इंदौरी की उम्र केवल 70 वर्ष थी. गैरतलब है कि कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इंदौर के कलेक्टर ने उनके निधन की पुष्टि की है. राहत इंदौरी अपने चाहने वालों के बीच ‘राहत साहब’ के नाम से जाने जाते है।
राहत साहब का Cardiac Arrest की वजह से आज शाम 05:00 बजे इंतेक़ाल हो गया है…..
उनकी मग़फ़िरत के लिए दुआ कीजिये….
— Dr. Rahat Indori – forever (@rahatindori) August 11, 2020
राहत इंदौरी का यूं ‘जाना’ साहित्य जगत खासकर उर्दू शायरी की दुनिया के लिए बड़ा नुक्सान है . आज उनके इस निधन कि खबर से पूरा देश सदमे में है। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने बताया, “कोविड-19 से संक्रमित इंदौरी का अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया. उन्होंने बताया कि इंदौरी हृदय रोग, किडनी रोग और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियों से पहले से ही पीड़ित थे.
वहीं कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर खुद दी थी।
कोविड के शरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है.ऑरबिंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूँ
दुआ कीजिये जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूँएक और इल्तेजा है, मुझे या घर के लोगों को फ़ोन ना करें, मेरी ख़ैरियत ट्विटर और फेसबुक पर आपको मिलती रहेगी.
— Dr. Rahat Indori – forever (@rahatindori) August 11, 2020
अब उनके निधन के बाद उनके चाहने वाले उन्हें याद कर अपना शोक व्यक्त कर रहे है।
You will be missed @rahatindori Sir 💔😇#RahatIndori#राहत_इंदौरी#RIPRahatIndori pic.twitter.com/mpLjH0FG8f
— Zaid (@Zaid_Peshimam) August 11, 2020
ये हादसा तो किसी दिन गुजरने वाला था
मैं बच भी जाता तो एक रोज मरने वाला था ~ राहत इंदौरीमशहूर शायर Dr. @rahatindori साहब का आज निधन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि 👏👏 pic.twitter.com/rhTaK4Lcvu
— Mrinmoy Nath (@MrinmoyNathMN) August 11, 2020
https://twitter.com/WaseemA75747647/status/1293182335391682561
https://twitter.com/ashish_nishuu/status/1293182334292733959





