ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

चीन से विवाद पर राहुल गांधी का चौथा वीडियो, कहा- सच बोलूंगा भले बर्बाद हो जाए राजनीतिक करियर

भारत -चीन सीमा विवाद की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। वहीं, राहुल इस मुद्दे पर “ट्रुथ विथ राहुल गाँधी ” सीरीज के ज़रिये वीडियो जारी कर के भारत के मुद्दों पर अपनी राय रखते है और मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन ने भारतीय जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस सच्चाई को छिपाना और उन्हें जमीन पर कब्जा करने देना राष्ट्र विरोधी है। इस बात को लोगों के ध्यान में लाना देशभक्ति है।

देश है पहली प्राथमिकता।

राहुल गांधी ने कहा कि एक भारतीय के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता देश और देश की जनता है। अब यह साफ है कि चीन के लोग हमारी सीमा में घुस आए हैं। यह बात मुझे परेशान करती है। इससे मेरा खून खौलने लगता है। कैसे कोई दूसरा देश हमारे इलाके में घुस आया। अगर आप चाहते हैं कि मैं चुप हो जाऊं और लोगों से झूठ बोलूं तो मैं चुप नहीं रहूंगा।

सच बोलूंगा भले बर्बाद हो जाये राजनीतिक करियर।

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, “मैं सोचता हूं, वो लोग जो चीनियों के हमारे देश में घुसने के बारे में झूठ बोल रहे हैं. वही लोग राष्ट्रवादी नहीं हैं. मेरे ख्याल में, जो लोग झूठ बोल रहे और कह रहे हैं कि चीनी भारत में नहीं घुसे हैं, वो ऐसे लोग हैं जो देशभक्त नहीं हैं. इसलिए स्पष्ट कहूं, मैं चिंता नहीं करता यदि इसका राजनीतिक मूल्य भी चुकाना पड़े. मैं चिंता नहीं करता चाहे मेरा राजनीतिक जीवन पूरी तरह खत्म हो जाए, जहां तक भारतीय क्षेत्र का संबंध है, मैं केवल सच बोलूंगा.”

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button