PM मोदी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति Delcy Rodriguez से की द्विपक्षीय वार्ता

भारत और वेनेजुएला के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को हुई इस उच्च स्तरीय मुलाकात में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में कई प्रमुख क्षेत्रों पर रहा ध्यान
इस महत्वपूर्ण बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी शामिल रहे। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों की व्यापक समीक्षा करना था। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया:
1. ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) और व्यापार
निवेश
2. फार्मास्यूटिकल्स (Pharmaceuticals)
3. स्वास्थ्य सेवा (Healthcare)
4.परिवहन नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना
5 दिवसीय आधिकारिक भारत दौरे पर हैं रोड्रिगेज
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज 3 जून से 7 जून तक भारत की 5 दिवसीय कामकाजी यात्रा पर आई हैं। इस यात्रा में उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है, जिसमें वेनेजुएला के विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था, वित्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संचार और परिवहन मंत्रालयों के मंत्री शामिल हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से मिलने से पहले विदेश मंत्री S. Jaishankar ने भी रोड्रिगेज से मुलाकात की थी। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए भारत-वेनेजुएला संबंधों के प्रति उनके दीर्घकालिक दृष्टिकोण की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस यात्रा से दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और गति मिलेगी।





