खेल

फिन एलन के तूफानी शतक से KKR की बड़ी जीत, दिल्ली को 8 विकेट से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में फिन एलन ने धमाकेदार नाबाद शतक जड़कर टीम को आसान जीत दिलाई। 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद अक्षर पटेल ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर KKR को 32/2 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया।

लेकिन इसके बाद फिन एलन ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। एलन ने पहले 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर तेजी से रन बनाते हुए शतक तक पहुंच गए।

दूसरे छोर पर कैमरन ग्रीन ने भी 27 गेंदों पर 33 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। KKR ने 14.2 ओवर में ही 143/2 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैच के आखिरी पलों में KKR को जीत के लिए सिर्फ 3 रन चाहिए थे। ऐसे में कैमरून ग्रीन ने समझदारी दिखाते हुए स्ट्राइक फिन एलन को दी, जिन्होंने छक्का लगाकर अपना पहला IPL शतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के साथ KKR ने सीजन में लगातार चौथी जीत दर्ज की, हालांकि टीम अब भी 10 मैचों में 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, जबकि KL Rahul ने 23 रन की पारी खेली।

दिल्ली एक समय 74/1 की मजबूत स्थिति में थी, लेकिन KKR के स्पिनर्स ने मैच पलट दिया। अनुकूल रॉय ने लगातार विकेट निकालकर दिल्ली की रफ्तार रोकी, जबकि सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा।

अंत में Ashutosh Sharma ने 39 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लगातार विकेट गिरने की वजह से दिल्ली बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button