भारतमनोरंजन

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: पहले दिन छाई अक्षय कुमार की फिल्म, ‘भूत बंगला’ को छोड़ा पीछे

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle’ ने सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। वहीं पेड प्रीव्यू की कमाई जोड़ने पर फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

पहले दिन ‘भूत बंगला’ से आगे निकली फिल्म

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘Welcome To The Jungle’ ने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में नई फिल्म ने ओपनिंग डे पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

दुनियाभर में 29 करोड़ रुपये की कमाई

फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी बाजारों में भी अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अब सभी की नजर वीकेंड कलेक्शन पर टिकी है, जहां फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।

दिनभर बढ़ती रही दर्शकों की भीड़

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 26.46 प्रतिशत रही।

  • सुबह के शो: 11%
  • दोपहर के शो: 26.85%
  • शाम के शो: 28.85%
  • रात के शो: 39.15%

शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ने से साफ है कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।

Welcome’ फ्रेंचाइज़ी का रिकॉर्ड

साल 2007 में रिलीज हुई पहली Welcome फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे और बाद में दुनियाभर में 119.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

वहीं 2015 में आई Welcome Back ने पहले दिन 14.4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और उसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 168.7 करोड़ रुपये रहा था।

अब तीसरी फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ ने 15 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर फ्रेंचाइज़ी की सबसे बड़ी शुरुआती कमाई दर्ज की है।

रवीना टंडन ने जताई खुशी

फिल्म को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दर्शकों से लगातार अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं और पूरी टीम की मेहनत रंग ला रही है।

फिल्म में सितारों की लंबी फौज

फिल्म में अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई कितनी तेजी से बढ़ती है और क्या यह बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button