प्रियंका चोपड़ा ने की ‘धुरंधर’ की तारीफ, टीम को दी बधाई

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
फिल्म को लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्स अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। अब ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी फिल्म और इसकी टीम की जमकर तारीफ की है।
प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए टीम को बधाई दी। उन्होंने रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की सराहना करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर’ हर मायने में एक शानदार फिल्म है। उन्होंने पूरी टीम के काम की तारीफ की और सभी को शुभकामनाएं दीं।

स्टार कास्ट और निर्देशन
‘धुरंधर द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने कमाई के मामले में भी शानदार प्रदर्शन किया है। रिलीज के पहले ही हफ्तों में फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
13वें दिन फिल्म ने करीब 27.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 14वें दिन (बुधवार) फिल्म ने अब तक करीब 4.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो दिन के अंत तक बढ़ सकता है।
अब तक ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने दुनियाभर में 1,083.07 करोड़ रुपये और भारत में 904.71 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जो इसे इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल करता है।





