मौसम का बदला मिजाज: उत्तर भारत में ‘Active Wet Spell’ का अलर्ट, कई राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

नई दिल्ली: उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताज़ा बुलेटिन जारी करते हुए उत्तर-पश्चिम भारत में इस सप्ताह ‘सक्रिय वेट स्पेल’ (Active Wet Spell) जारी रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 मार्च, 2026 को यह मौसमी गतिविधि अपने चरम पर होगी।
इन राज्यों में ‘Orange Alert’ जारी
IMD ने खराब मौसम को देखते हुए कई राज्यों के लिए Orange Alert जारी किया है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
1. जम्मू-कश्मीर
2. पंजाब
3. हिमाचल प्रदेश
4. हरियाणा
5. राजस्थान
6. उत्तराखंड
30 मार्च को कश्मीर घाटी के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी (Rainfall/Snowfall) का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।
IMD Weather Warning !
Northwest India to witness an active wet spell this week, peaking on 29–30 March.
❄️ Kashmir Valley may receive isolated heavy rainfall/snowfall on 30th.Stay safe, stay prepared, and keep track of updates. #IMDWeatherWarning #NorthwestIndia #WetSpell… pic.twitter.com/neHZK9P7gu
— India Meteorological Department (@Indiametdept) March 28, 2026
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली में Yellow Alert जारी किया गया है। यहाँ बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 20°C से 22°C के बीच रहने की उम्मीद है।
मध्य और पश्चिम भारत का हाल
सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र (विदर्भ और मराठवाड़ा) और गुजरात में भी 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच छिटपुट बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी इस पूरे हफ्ते गरज के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है।
मौसम विभाग ने अचानक आने वाले तूफान और बिजली गिरने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।





