NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंविदेश

NM Verified: ईरान के हमले का दावा गलत, वायरल वीडियो निकला पुराना

इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बड़ी इमारत में भीषण आग लगी हुई दिखाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह कतर के किसी गैस प्लांट पर ईरान के हमले का दृश्य है। इसी दावे के साथ लोग इसे शेयर कर रहे हैं, जिससे डर और भ्रम का माहौल बन रहा है।

NM VERIFIED: सच्चाई क्या निकली

NewsMobile की जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया। वीडियो की सच्चाई जानने के लिए इसके अलग-अलग फ्रेम निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया गया। जांच में पता चला कि यही वीडियो पहले भी इंटरनेट पर मौजूद था और इसका मौजूदा तनाव से कोई संबंध नहीं है।

कहां का है असली वीडियो

जांच के दौरान यह वीडियो नवंबर 2025 का निकला। उस समय इसे दक्षिण कोरिया के चेओनान इलाके में एक बड़े लॉजिस्टिक्स वेयरहाउस में लगी आग का बताया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेयरहाउस में कपड़े और जूते रखे गए थे और आग लगने से करोड़ों का नुकसान हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स ने भी की पुष्टि

इस घटना को दक्षिण कोरिया के कई मीडिया संस्थानों ने कवर किया था। रिपोर्ट्स में साफ बताया गया कि यह एक फैशन लॉजिस्टिक्स सेंटर में लगी आग थी, जिसे कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू में किया गया। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।क्यों भ्रामक है यह दावा

वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है। इसका न तो कतर के गैस प्लांट से कोई संबंध है और न ही ईरान के किसी हमले से। मौजूदा अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच इस तरह के वीडियो लोगों को गुमराह कर सकते हैं।

जांच में साफ हो गया है कि वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक है। यह ईरान के हमले का नहीं, बल्कि दक्षिण कोरिया में हुई एक पुरानी आग की घटना का वीडियो है। इसलिए सोशल मीडिया पर ऐसे दावों को बिना जांचे-परखे शेयर करने से बचना चाहिए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

2 Comments

  1. I like what you guys are usually up too. This sort of clever work and reporting! Keep up the great works guys I’ve added you guys to our blogroll.

  2. Thanks, I’ve recently been searching for info about this topic for a long time and yours is the greatest I’ve discovered so far. However, what concerning the bottom line? Are you sure concerning the supply?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button