मनोरंजन

‘Toaster’ की रिलीज डेट फाइनल, राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की कॉमेडी फिल्म जल्द होगी स्ट्रीम

एक शादी, एक अनोखा गिफ्ट और उसके बाद मचने वाला हंगामा—जल्द ही दर्शकों को कुछ ऐसा ही अलग और मजेदार देखने को मिलने वाला है। राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर डार्क कॉमेडी फिल्म ‘Toaster’ अब अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

मेकर्स ने ऐलान किया है कि यह फिल्म 15 अप्रैल 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी एक बेहद दिलचस्प और अजीब सी स्थिति पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि शादी टूटने के बाद भी दिए गए गिफ्ट्स वापस नहीं होते, लेकिन एक मेहमान अपने दिए हुए टोस्टर को वापस लेने पर अड़ जाता है। यहीं से शुरू होती है मजेदार और chaotic घटनाओं की एक लंबी श्रृंखला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। इसके साथ ही फिल्म में अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, फराह खान, उपेंद्र लिमये, विनोद रावत, जितेंद्र जोशी और सीमा पाहवा जैसे शानदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म राजकुमार राव और पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस ‘Kampa Film’ की पहली प्रोजेक्ट भी है। पत्रलेखा ने इस सफर को खास बताते हुए कहा कि Netflix के साथ इस तरह की अलग और अनोखी कहानी पर काम करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, उन्हें लगा कि यह कहानी दर्शकों तक जरूर पहुंचनी चाहिए।

वहीं राजकुमार राव के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही ‘Nikam’ में नजर आएंगे, जो मशहूर वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है। इसके अलावा उनकी फिल्म ‘Raftaar’ भी पाइपलाइन में है, जिसमें उनके साथ कीर्ति सुरेश नजर आएंगी। यह फिल्म 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिलहाल ‘Toaster’ से दर्शकों को एक अलग तरह की कॉमेडी और मनोरंजन का इंतजार है, जो हंसी के साथ-साथ सरप्राइज भी देने वाली है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button