
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी की सांसद कंगना रनौत आज 40 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उन्हें फैंस और चाहने वालों से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। कंगना ने अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
कंगना ने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पीएम मोदी को हिमाचल की बनाई शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके भाई ने भी एक ब्रास का वॉल फ्रेम गिफ्ट में लाया, जिसमें भगवान के दशावतार बने हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कंगना और उनके परिवार के साथ कुछ समय बिताया और उनके भतीजे के साथ खेलते भी नजर आए। कंगना ने इस मुलाकात के बारे में लिखा, “आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।”
View this post on Instagram
राजनीति में सक्रिय कंगना ने 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर मंडी की सांसद बनने के बाद राजनीति में कदम रखा। फिल्मों की बात करें तो उनकी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘इमरजेंसी’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन कंगना की एक्टिंग को खूब सराहा गया।
फैंस अब उन्हें बड़े पर्दे पर जल्दी देखने के लिए उत्साहित हैं। कंगना की कई नई फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जिनमें से दो में वह आर माधवन के साथ नजर आएंगी। इनमें से एक फिल्म की शूटिंग पिछले साल खत्म हुई थी और माना जा रहा है कि यह फिल्म हिट फ्रेंचाइज़ी ‘तनु वेड्स मनु’ के सीक्वल से जुड़ी हो सकती है।





