‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को A सर्टिफिकेट, रिलीज से पहले कई सीन में किए गए बदलाव

मुंबई: फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है, लेकिन सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद इसमें कई बदलाव किए गए हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की कुल अवधि अब 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड है। पहले इसका रनटाइम करीब 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा था, यानी रिलीज से पहले फिल्म को करीब 6 मिनट छोटा किया गया है।
#Dhurandhar2 — 21 items on the cut/mute list in the Indian censor. pic.twitter.com/BamTONqjVI
— Lets Cinema (@letscinema) March 17, 2026
फिल्म में सबसे ज्यादा बदलाव हिंसा से जुड़े सीन में किए गए हैं। आंख निकालने, सिर काटने और हथौड़े या सीमेंट ब्लॉक से हमले जैसे सीन को कम किया गया है या बदला गया है। इसके अलावा कुछ शब्दों को म्यूट किया गया है, कुछ नाम बदले गए हैं और ड्रग्स से जुड़ा एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा गया है।
इन बदलावों के बावजूद फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कुछ यूजर्स ने सेंसरशिप के नियमों पर सवाल उठाए हैं और पारदर्शिता की कमी की बात कही है।
इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इसमें रणवीर सिंह, यामी गौतम, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिल्म की लंबाई थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन रिलीज से पहले इसका क्रेज और चर्चा अब भी बरकरार है।





