मनोरंजन

कौन हैं Mahieka Sharma? हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड

नताशा से अलग होने के बाद, भारतीय क्रिकेट स्टार Hardik Pandya फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का केंद्र उनकी नई गर्लफ्रेंड Mahika Sharma हैं, जिन्हें फैंस हार्दिक का नया ‘Lucky Charm’ मान रहे हैं। हाल ही में T20 World Cup 2026 की जीत के बाद हार्दिक ने भी माना कि माहिका के आने से उनकी किस्मत बदल गई है।

Mahieka Sharma कौन हैं?

Mahieka Sharma ग्लैमर और फैशन जगत की जानी-मानी हस्ती हैं। वे अंतरराष्ट्रीय फैशन मॉडल, डिजिटल इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री हैं और ‘Model of the Year’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने गुजरात की पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से Economics और Finance में graduation किया। Mahieka ने बड़े डिजाइनर्स जैसे Manish Malhotra और Anita Dongre के लिए रैंप वॉक किया है और फिल्म ‘PM Narendra Modi’ में भी नजर आई हैं। फिटनेस के प्रति सजग Mahieka सर्टिफाइड योग प्रशिक्षक भी हैं।

हार्दिक और माहिका का रिश्ता

काफी समय तक अफवाहों में रहने के बाद, यह कपल धीरे-धीरे अपने रिलेशन को पब्लिक कर रहा है। अक्टूबर 2025 में Hardik ने माहिका के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर अपने रिश्ते का इशारा दिया। माहिका अक्सर हार्दिक के बेटे Augustya के साथ स्टेडियम में देखी जाती हैं और हाल ही में दोनों मुंबई के Siddhivinayak मंदिर में एक साथ नजर आए। फैंस इस नए कपल की जोड़ी को बेहद पसंद कर रहे हैं और माहिका हार्दिक की जिंदगी में खुशियाँ और चमक लाने वाली नजर आती हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button