Donald Trump SOTU 2026: ‘अमेरिका फिर जीत रहा है’ ट्रंप का आत्मविश्वास, टैरिफ से लेकर भारत-पाक तक बड़े दावे

Washington, DC: “The state of our Union is strong” इस पंक्ति के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन शुरू किया।उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले से ज्यादा मजबूत है और वैश्विक मंच पर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
कैपिटल हिल में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए ट्रंप का अंदाज़ पूरी तरह राजनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों था। कार्यक्रम की शुरुआत उत्सव के माहौल में हुई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान, “USA” के नारे और राष्ट्रीय गर्व का माहौल। संदेश साफ था “America is winning again.” यानी अमेरिका फिर से जीत की राह पर है।

चुनावी संदेश और राजनीतिक तेवर
2026 के मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप ने अपने समर्थकों को सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार का पहला कर्तव्य नागरिकों की रक्षा करना है, “not illegal aliens” यानी अवैध प्रवासियों की नहीं। इस दौरान उन्होंने विपक्षी डेमोक्रेट्स पर निशाना साधते हुए कहा, “Shame on you,” जिससे सदन में राजनीतिक गर्मी भी दिखी।
JUST IN: President Trump tells everyone to stand during his SOTU speech who believe the first duty of the U.S. government is to protect American citizens, not illegal immigrants.
Almost no Democrats stood up. pic.twitter.com/Mdv53Yoyhh
— Collin Rugg (@CollinRugg) February 25, 2026
अर्थव्यवस्था पर जोर
ट्रंप ने दावा किया कि निवेश बढ़ा है, बाजार मजबूत हैं और आर्थिक आत्मविश्वास लौट आया है। उन्होंने कहा, “We’re winning so much,” और अमेरिका को दुनिया का सबसे आगे बढ़ता हुआ देश बताया। साथ ही उन्होंने रोजमर्रा की महंगाई, गैस और किराने के खर्च का जिक्र करते हुए राहत देने की बात कही। टिप्स पर टैक्स नहीं लगाने, बड़े निवेश और “Trump Accounts” जैसी योजनाओं का उल्लेख भी किया।
टैरिफ नीति फिर केंद्र में
अपने पसंदीदा मुद्दे Tariffs पर ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि यह नीति जारी रहेगी। “The tariffs will be back,” उन्होंने कहा, यह दर्शाते हुए कि अदालतों और आलोचनाओं के बावजूद टैरिफ उनकी आर्थिक रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा।
Tariffs, Paid for by Foreign Countries, Will Substantially Replace Modern-Day System of Income Tax: POTUS@realDonaldTrump@POTUS@WhiteHouse#POTUS #SOTU2026 #Tariffs #TaxPolicy #USPolitics #TradePolicy #Economy pic.twitter.com/aNLmjOLsJm
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) February 25, 2026
विदेश नीति: ‘आठ युद्ध खत्म किए’
विदेश नीति पर भी ट्रंप ने आक्रामक रुख दिखाया। उन्होंने दावा किया कि अपने पहले 10 महीनों में उन्होंने आठ युद्ध समाप्त कराए।
भारत और पाकिस्तान का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप से संभावित परमाणु युद्ध टला। उनके मुताबिक, “Thirty-five million people would have died” यानी बड़ी जनहानि हो सकती थी। हालांकि, इस दावे पर पहले भी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आती रही हैं।
In My First 10 Months, I Ended Eight Wars: Trump at SOTU@realDonaldTrump@POTUS@WhiteHouse#Trump #SOTU #POTUS #USPolitics #ForeignPolicy #Peace pic.twitter.com/S4nKfgmBdG
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) February 25, 2026
इमिग्रेशन और सख्ती
War on Fraud to Be Led by Our Great VP JD Vance: Trump@realDonaldTrump@POTUS@WhiteHouse#WarOnFraud #POTUS #JDVance #USPolitics #Governance #Accountability pic.twitter.com/mKB1PUDkum
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) February 25, 2026
अवैध प्रवास को रोकना ट्रंप के भाषण का एक बड़ा हिस्सा रहा। उन्होंने कहा कि सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हैं। उन्होंने ‘Dalilah Law’ पारित करने की अपील की, जिसके तहत राज्यों को अवैध प्रवासियों को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस देने से रोका जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कानूनी तरीके से आते हैं और देश से प्रेम करते हैं, वे अमेरिका का हिस्सा हैं। उप राष्ट्रपति JD Vance को एंटी-फ्रॉड अभियान की जिम्मेदारी देने की घोषणा भी की गई।
Demanding Full and Immediate Restoration of All Funding for Border Security and Homeland Security: POTUS@realDonaldTrump@POTUS@WhiteHouse#POTUS #BorderSecurity #HomelandSecurity #NationalSecurity #USPolitics #ImmigrationPolicy pic.twitter.com/9H7tQsbqif
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) February 25, 2026
केवल भाषण नहीं, एक रणनीतिक प्रस्तुति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह सिर्फ नीतियों का ब्यौरा नहीं था। यह एक रणनीतिक प्रस्तुति थीभावनात्मक, राजनीतिक और चुनावी संदेशों से भरी हुई। व्हाइट हाउस की टीम, जिसमें चीफ ऑफ स्टाफ Susie Wiles और प्रेस सेक्रेटरी Karoline Leavitt शामिल हैं, ने भाषण को सुविचारित ढंग से तैयार किया।
यह संबोधन केवल “स्टेट ऑफ द यूनियन” का अपडेट नहीं था। यह अमेरिका की दिशा पर एक स्पष्ट राजनीतिक बयान था। संदेश घरेलू और वैश्विक दोनों दर्शकों के लिए था।





