मनोरंजन

यश का एक्शन अवतार देख थम गई सांसें! ‘टॉक्सिक’ टीजर में दिखा वायलेंस का तांडव

नई दिल्ली: सिनेमा जगत में हलचल मच गई है. चाहे बॉलीवुड हो, हॉलीवुड या फिर दक्षिण भारतीय सिनेमा – सभी जगह के फिल्मकारों के लिए अब सतर्क रहने का वक्त आ चुका है. वजह है यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर, जो आज यानी 20 फरवरी को जारी हो गया है. अपने अंदाज और एक्शन के तड़के के साथ एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर दर्शकों का दिल जीतने यश तैयार हैं.

लगभग 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में जबरदस्त एक्शन का तांडव देखने को मिलता है. टीजर का आगाज एक पार्टी के दृश्य से होता है. पृष्ठभूमि में एक आवाज गूंजती है, “इस बार जंग अलग है.” इसके बाद गोलियों की बौछार शुरू हो जाती है. एक सर्कस का माहौल दिखता है जिसमें कई गैंगस्टर्स नजर आते हैं.

‘टॉक्सिक’ के टीजर के सामने आने के बाद अब बड़े परदे पर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है. जहां रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को प्रदर्शित होने जा रही है, वहीं यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह टकराव सिर्फ यश और रणवीर के कारण ही चर्चा में नहीं है, बल्कि इसकी असली वजह ‘टॉक्सिक’ की निर्देशक गीतू मोहनदास हैं. मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री से पुरस्कार विजेता निर्देशक बनीं गीतू अब पैन-इंडिया एक्शन सिनेमा में ‘नई धुरंधर’ के तौर पर स्थापित हो रही हैं.

‘टॉक्सिक’ के टीजर में कथानक सर्कस के परिवेश से प्रारंभ होकर पूर्वी एशियाई थीम की पृष्ठभूमि तक पहुंचता है, जिसमें विभिन्न कालखंडों की झलकियां मिलती हैं. संपूर्ण टीजर में गहरा और अंधेरा माहौल है. हालांकि, तीव्र एक्शन और शानदार विजुअल्स के बीच कहानी कहने की सूक्ष्मता और दमदार अभिनय की गहनता भी स्पष्ट दिखाई देती है.

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘डकैत’ से होगा ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला

‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में एक साथ फिल्माया गया है, जबकि हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में इसके डब संस्करण रिलीज किए जाएंगे. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मणि वंसत, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी भी महत्वपूर्ण किरदारों में दिखाई देंगी. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अदिवि सेश की ‘डकैत’ से होगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button