दिल्ली पुलिस का ‘U-Turn’ तंज वायरल, हार के बाद पाकिस्तान पर चुटकी

पाकिस्तान ने एक बार फिर से भारत के सामने अपनी फजीहत कराई है. जंग का मैदान हो या फिर क्रिकेट का पाकिस्तान अपने झूठे दावे और नाकामियों के लिए जाना जाता है. ऐसा ही हुआ कल रात जब भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो नें टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत दर्ज कर पाकिस्तान को एक बार फिर शर्मशार कर दिया.
इस जीत के बाद दिल्ली पुलिस के पोस्ट ने हर किसी का ध्यान आकर्षित कर लिया. दिल्ली पुलिस ने यू-टर्न को लेकर ट्वीट किया जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी कहने पर मजबूर हो गई होगी कि, ‘भाईजान बस करें’.
दिल्ली पुलिस ने क्या ट्वीट किया?
दिल्ली पुलिस अपने मजाकिया ट्वीट्स के लिए भी जानी जाती है. पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे.” इसके साथ उन्होंने #RoadSafety, #INDvsPAK और #T20WorldCup2026 जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. पुलिस का यह तंज सीधे तौर पर पाकिस्तान की टीम की ओर इशारा कर रहा है.
गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे#RoadSafety #INDvsPAK#T20WorldCup2026 pic.twitter.com/BqHkaMnSD7
— Delhi Police (@DelhiPolice) February 15, 2026
गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट के पहले भारत के साथ मुकाबले को लेकर Boycott किया था. लेकिन जैसे-जैसे दिन पास आए पाकिस्तानी टीम और उनकी गवर्नमेंट ने यू-टर्न लिया. जिसके बाद यह मैच हुआ और एक बार फिर पाकिस्तान को मूंह की खानी पड़ी.





