प्रकाश राज ने ‘स्पिरिट’ से हटने की अफवाहों का किया खंडन

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि उन्हें संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित और प्रभास स्टारर आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘स्पिरिट’ से हटाया नहीं गया है। प्रकाश राज ने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “टॉक्सिक #Fakenews फैलाने वालों को संदेश – ‘स्पिरिट’ फिल्म में हम अभी तक मेरी सीन की शूटिंग शुरू भी नहीं की है। आप लोग व्हाट्सएप फैक्ट्रीज अपनी कहानियां बनाते रहते हैं। बड़ा हो जाओ और अपनी जिंदगी जियो।”
To all the toxic #Fakenews peddlers…. On #Spirit the movie . We have not even started shooting for my scenes .. and you whatsup factories speculate stories . Grow up and have a life 😂😂😂😂. #justasking
— Prakash Raj (@prakashraaj) February 9, 2026
इससे पहले खबरें आई थीं कि प्रकाश राज ने फिल्म छोड़ दी है, क्योंकि उन्हें निर्देशक के साथ स्क्रिप्ट और कुछ सीन को लेकर रचनात्मक मतभेद थे। कुछ सूत्रों का कहना था कि सेट पर उनके व्यवहार को लेकर निर्माता नाराज थे। हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही त्रिप्ती डिमरी महिला मुख्य भूमिका में हैं, जो संदीप रेड्डी वांगा के साथ अपनी दूसरी फिल्म कर रही हैं। वहीं, विवेक ओबेरॉय मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं।
बताया गया था कि दीपिका पादुकोण ने शेड्यूल की वजह से फिल्म से नाम वापस लिया, जिसके बाद त्रिप्ती डिमरी को लिया गया। फिल्म को मार्च 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ किए जाने की योजना है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।





