मौसम

दिल्ली में धुंध और प्रदूषण के बीच हल्की बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह हवा की गुणवत्ता में थोड़ी सुधार देखने को मिला। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 275 दर्ज किया गया। हालांकि सुधार के बावजूद हवा की गुणवत्ता अब भी ‘खराब’ (Poor) श्रेणी में बनी हुई है।

बुधवार को दिल्ली का AQI 312 पार कर गया था और हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ (Very Poor) श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बावजूद शहर के कई हिस्सों में हल्की धुंध बनी हुई है, जिससे प्रदूषण का स्तर अभी भी चिंता का विषय है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, शहर के कई हिस्सों में हवा की गुणवत्ता अब भी बहुत खराब है। आनंद विहार में AQI 332, बावना 306, अशोक विहार 320, द्वारका सेक्टर 8 में 328, आरके पुरम 314, रोहिणी 322 और पतपरगंज 307 दर्ज किया गया।

कुछ क्षेत्रों में हालात थोड़े बेहतर रहे, लेकिन अधिकतर जगहों पर हवा की गुणवत्ता खराब ही रही। आयानगर में AQI 214, चांदनी चौक 218, सोनिया विहार 299, DTU 264, मंदिर मार्ग 214, नजफगढ़ 258 और CRRI मथुरा रोड 226 दर्ज किया गया। केवल नरेला में हवा की गुणवत्ता मध्यम (Moderate) श्रेणी में थी, जहां AQI 195 रहा।

इस सप्ताह की शुरुआत में, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी की थी। चेतावनी के मुताबिक, शहर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने और तेज हवा के साथ गरज चमक का अनुमान है। ऐसे ही मौसम की स्थिति हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी अनुमानित की गई है।

IMD के अनुसार, हाल की बारिश यह संकेत देती है कि मौसम का नया चरण शुरू हो गया है। इसके दौरान कई राज्यों में बिजली, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना है। गुरुवार सुबह दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button