भारत

गाजियाबाद: ऑनलाइन गेम की लत में तीन सगी बहनों ने दी जान

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है. यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, तीनों बहनों को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग चुकी थी. जानकारी के मुताबिक, परिवार द्वारा गेम खेलने से मना किए जाने पर इन बच्चियों ने यह दुखद कदम उठा लिया.

16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी नाम की ये तीनों बहनें थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी सोसाइटी में रहती थीं. इनके पिता चेतन कुमार इस हादसे के बाद गहरे सदमे में हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

कोरियाई लव गेम की थी लत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें एक कोरियन लव गेम खेला करती थीं जो टास्क बेस्ड था. कोरोना महामारी के दौरान इन बच्चियों को मोबाइल गेम की लत लग गई थी. ये तीनों टारगेट गेम खेलती थीं. पुलिस के अनुसार, इनकी स्कूल में उपस्थिति भी नियमित नहीं थी.

मंगलवार रात 2 बजे हुई घटना

यह दिल दहला देने वाली घटना भारत सिटी सोसाइटी के B1 टावर में मंगलवार रात करीब 2 बजे घटी. तीनों बहनें फ्लैट नंबर 907 में रहती थीं और पूरी तरह ऑनलाइन मोबाइल गेम की आदी हो चुकी थीं.

बताया जा रहा है कि ये तीनों बहनें सभी काम एक साथ मिलकर करती थीं – चाहे वह खाना खाना हो, स्कूल जाना हो, सोना हो या फिर कोई अन्य दैनिक कार्य. बीती रात लगभग 2 बजे तीनों ने एक साथ नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी.

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button