महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि: पीएम मोदी समेत देशभर के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्रियों और प्रमुख राजनीतिक नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि बापू के आदर्श विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पूज्य बापू स्वदेशी के प्रबल समर्थक थे, जो आज के विकसित भारत के संकल्प की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।
पूज्य बापू ने मानवता की रक्षा के लिए हमेशा अहिंसा पर बल दिया। इसमें वह शक्ति है, जो बिना हथियार के दुनिया को बदल सकती है।
अहिंसा परमो धर्मस्तथाऽहिंसा परन्तपः।
अहिंसा परमं सत्यं यतो धर्मः प्रवर्तते॥ pic.twitter.com/DOkI98wdYu
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में अहिंसा के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि अहिंसा में वह शक्ति है, जो बिना हथियार के भी दुनिया को बदल सकती है। उन्होंने अहिंसा को परम धर्म और परम सत्य बताया।
इस मौके पर नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि दी।
Paid tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat. His timeless ideals continue to guide our nation’s journey. We reaffirm our commitment to his principles and to building an India rooted in justice, harmony and service to humanity. pic.twitter.com/ALDjurBryE
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2026
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के आदर्श न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व को मानवता का मार्ग दिखाते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बापू ने स्वच्छता को स्वराज की आधारशिला माना और आज हमें स्वच्छ भारत के संकल्प के साथ उनके सपनों का भारत बनाने का प्रण लेना चाहिए।
महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उनके आदर्श आज भी भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को मानवता का मार्ग दिखाते हैं। उनका जीवन हमें सेवा, समर्पण और नैतिक साहस की प्रेरणा देता रहेगा। pic.twitter.com/AqVyTxA6BT
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) January 30, 2026
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और एकता के संदेश से मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बापू का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का अमर संदेश है, जो हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
परम श्रद्धेय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
आपने सत्य, अहिंसा एवं एकता के संदेश से मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया। आपका जीवन लोककल्याण के पावन ध्येय की प्राप्ति का अनुकरणीय अध्याय है।#महात्मा_गांधी#MahatmaGandhi pic.twitter.com/RIJJnNS12z
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 30, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू का सत्यनिष्ठ जीवन, अहिंसा की साधना और मानवता के प्रति करुणा पूरी दुनिया को आलोकित करती रहेगी। उन्होंने सभी से गांधी के आदर्शों को अपनाकर समृद्ध और न्यायपूर्ण भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।
आइए, ‘बापू’ के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के… pic.twitter.com/9UJbPpPIdP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने कहा कि सत्य और अहिंसा की शक्ति सत्ता, हिंसा और भय से कहीं बड़ी है, और यही सोच भारत की आत्मा में हमेशा जीवित रहेगी।
महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं – वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफ़रत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की।
मगर राष्ट्रपिता ने हमें आज़ादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताक़त से बड़ी सत्य की शक्ति होती है – और हिंसा व भय से… pic.twitter.com/Hm1frzS3jW
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 30, 2026
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बापू को याद करते हुए कहा कि नफरत का जवाब सत्य, अहिंसा और प्रेम की राह से ही दिया जा सकता है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी ने भाषा, जाति और क्षेत्र में बंटे देश को एक सूत्र में बांधकर आजादी के आंदोलन को व्यापक बनाया।
वैश्णव जन तो तेने कहिये जे
पीड़ परायी जाणे रे
पर-दुख्खे उपकार करे तोये
मन अभिमान ना आणे रेजिस नफ़रत ने हमें बापू से जुदा किया,
उसका तोड़ भी बापू की ही राह है…
सत्य का उजाला, अहिंसा की ताक़त, और प्रेम की करुणा।बलिदान दिवस पर राष्ट्रपिता को नमन। #MartyrsDay pic.twitter.com/WZf3vuPYzp
— Mallikarjun Kharge (@kharge) January 30, 2026
हर साल 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है। इस दिन देश उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को भी श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने भारत की आजादी और एकता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।





