स्पेन में भयावह ट्रेन हादसा, दो ट्रेनें आपस में टकराई; करीब 21 लोगों की मौत

यूरोपीय देश स्पेन में रविवार रात एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया जिससे पूरे इलाके में मातम फैल गया. इस ट्रेन हादसे मे करीब 21 लोगों की मौत हो गई है वहीं दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है.
दरअसल स्पेन में एक हाई-स्पीड ट्रेन अपने ट्रेक से उतर गई और दूसरी ओर से आ रही ट्रेन से टकरा गई. करीब 300 यात्रियों को लेकर मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन का पिछला हिस्सा शाम 7:45 बजे कोर्डोबा के पास पटरी से उतर गया था. रेल ऑपरेटर आदिफ के अनुसार ट्रेन की टक्कर मैड्रिड से दक्षिणी स्पेनिश शहर ह्यूएलवा जा रही एक दूसरी ट्रेन से हो गई, जिसमें लगभग 200 यात्री मौजूद थे.
इस हादसे के बाद स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने मरने वालों की संख्या 21 बताया है. उन्होंने कहा कि बचाव दल ने सभी बचे लोगों को निकाल लिया है. हालांकि मंत्री ने कहा कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है.
La gente saliendo por la ventana tras el grave accidente de los trenes en Adamuz (Córdoba) pic.twitter.com/liOyNJbmDA
— Muy.Mona/🇪🇸💚 (@Capitana_espana) January 18, 2026
पुएंते के मुताबिक, पहली ट्रेन का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया और दूसरी ट्रेन से टकरा गया, जिससे उसकी पहली दो बोगियां पटरी से उतर गईं और चार मीटर (13 फुट) ढलान पर गिर गईं. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा नुकसान रेनफे ट्रेन के अगले हिस्से को हुआ है. जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दुर्घटना के कारण की जांच में कितना समय लग सकता है, तो उन्होंने कहा कि इसमें एक महीना लग सकता है.





