“प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं, वह मुझे खुश करना चाहते थे”: ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है और टैरिफ और बढ़ाने की चेतावनी दी है. ट्रंप ने अपने बयान में पीएम की तारीफ की और कहा कि वह एक अच्छे आदमी है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना जारी रखता है तो अमेरिका बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकता है.
‘एएनआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने का जिक्र करते हुए कहा, “इस मुद्दे पर वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे, प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं. वह एक अच्छे इंसान हैं. उन्हें पता था कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने से मैं खुश नहीं था. मुझे खुश करना जरूरी था. अगर वह रूसी तेल खरीदना जारी रखते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं.”
#WATCH भारत के रूसी तेल इंपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, “…वे असल में मुझे खुश करना चाहते थे… प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे व्यक्तित्व हैं। वे एक अच्छे इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। मुझे खुश करना ज़रूरी था। वे ट्रेड करते हैं, और हम उन पर बहुत… pic.twitter.com/zfAWrcnTms
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 5, 2026
50 प्रतिशत टैरिफ लगा चुके हैं ट्रंप
ट्रंप ने अगस्त 2025 में भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के रूस के साथ तेल व्यापार को लेकर खुश नहीं थे और उन्होंने कई बार इसका जिक्र भी किया था.
ट्रंप के इस फैसले की वजह से दोनों देशों के बीच लंबे वक्त तक ट्रेड डील भी अटकी रही. ट्रंप चाहते थे कि भारत अपना पूरा बाजार अमेरिका के लिए खोले और डेयरी के साथ-साथ एग्रीकल्चर सेक्टर में एंट्री दे, लेकिन भारत अपने फैसले पर टिका रहा.
ट्रंप इन दिनों वेनेजुएला के खिलाफ लिए गए एक्शन के बाद भी चर्चा में हैं. उन्होंने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाया था.





