मौसम

उत्‍तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर! कोहरे के चलते 110 ट्रेनें लेट

नई दिल्‍ली: उत्‍तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी है. घने कोहरे ने लोगों के रोज मर्रा के कमा काजों को धाम दिया है. यातायात प्रभावित हो रहे हैं क्योंकि विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. इसके चलते ट्रेन का सफर भी प्रभावित हो रहा है. कोहरे और खराब मौसम के कारण हवाई और रेल यातायात काफी प्रभावित हुआ है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार करीब 110 ट्रेन निर्धारित समय से देरी से चल रही और कई ट्रेन को डाइवर्ट किया गया है.

मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर तक उत्‍तर भारत में कोहरे की मार जारी रहेगी.

ये ट्रेन हैं डाइवर्ट 

  • 16032 अंडमान एक्सप्रेस
  • 11078 झेलम एक्सप्रेस
  • 12751 जम्मू तवी हमसफर एक्सप्रेस

ये ट्रेनें देरी से चल रही 

  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
  • 12427 रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस करीब 9 घंटे लेट
  • 12309 न्यू दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे 11 मिनट लेट
  • 12275 इलाहाबाद नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 5 घंटे लेट
  • 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 1 घंटे लेट
  • 14117 कालिंदी एक्सप्रेस 4 घंटा 25 मिनट लेट
  • 12225 कैफियत एक्सप्रेस 7 घंटा 5 मिनट लेट
  • 12367 विक्रम शीला एक्सप्रेस 5 घंटे 37 मिनट लेट
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस 6 घंटा 3 मिनट लेट
  • 12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस करीब आधा घंटा लेट
  • 15743 फरक्का एक्सप्रेस 2 घंटे 23 मिनट लेट
  • 12393 संपूर्ण क्रांति 5 घंटे 28 मिनट लेट
  • 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस करीब 11 घंटे लेट
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button