खेल

2026 T20 WC: BCCI ने की भारतीय टीम की घोषणा, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, ईशान किशन की वापसी

नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजन यानी टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह वैश्विक टूर्नामेंट अगले साल 7 फरवरी से शुरू होगा और फरवरी तथा मार्च महीने में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा.

सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान, ईशान किशन की वापसी

बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को 2026 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी है, जबकि शुभमन गिल को स्वाड में जगह नहीं मिली है. इसके अलावा टीम का उपकाप्तान अक्षर पटेल को चुना गया है. इन सब के बीच लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में एक बार फिर से जगह मिली है.

टीम संरचना संतुलित

भारत और श्रीलंका की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने संतुलित टीम का चयन किया है. टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, दो स्पिन ऑलराउंडर, दो तेज बॉलिंग ऑलराउंडर, दो स्पिनर्स और तीन तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है.

2026 टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम:

बल्लेबाज (4):

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)
  • अभिषेक शर्मा
  • तिलक वर्मा
  • रिंकू सिंह

विकेटकीपर (2):

  • संजू सैमसन
  • ईशान किशन

ऑलराउंडर (4):

  • शिवम दुबे
  • हार्दिक पांड्या
  • वाशिंगटन सुंदर
  • अक्षर पटेल

गेंदबाज (5):

  • अर्शदीप सिंह
  • जसप्रीत बुमराह
  • हर्षित राणा
  • कुलदीप यादव
  • वरुण चक्रवर्ती

टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे. खिताबी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, बशर्ते पाकिस्तान फाइनल में नहीं पहुंचे. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी. यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचता है तो उसके नॉकआउट मैच भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे.

भारत का लीग स्टेज शेड्यूल:

  • 7 फरवरी: भारत बनाम यूएसए
  • 12 फरवरी: भारत बनाम नामीबिया
  • 15 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 18 फरवरी: भारत बनाम नीदरलैंड्स

भारतीय टीम अपने घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाते हुए टूर्नामेंट में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button