कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेटी ‘सरायाह’ की पहली तस्वीर की शेयर

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कियारा आडवाणी ने गुरुवार, 28 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपनी नन्ही बिटिया की पहली तस्वीर साझा करके फैंस को सरप्राइज दे दिया. इस खास पोस्ट के जरिए कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी प्यारी बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया.
पहली झलक में दिखे नन्हे कदम
शेयर की गई तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ अपनी छोटी राजकुमारी के नन्हे-नन्हे कदमों को सहारा देते हुए दिख रहे हैं. फोटो में बच्ची ने सफेद मोजे पहने हुए हैं. इस क्यूट तस्वीर के साथ दोनों ने अपनी लाडली का नाम ‘सरायाह मल्होत्रा’ बताया.
View this post on Instagram
‘सरायाह’ नाम का खास अर्थ
सरायाह एक खूबसूरत और अर्थपूर्ण नाम है. हिब्रू भाषा में सरायाह का अर्थ ‘राजकुमारी’ होता है. दिलचस्प बात यह है कि अरबी भाषा में भी इस नाम का मतलब राजकुमारी ही है. ऐसे में अगर इस अर्थ को देखें तो कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बिटिया के लिए बेहद प्यारा नाम चुना है जिसका अर्थ राजकुमारी है.
फिल्मी हस्तियों ने दिया आशीर्वाद
कियारा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नामों ने नन्ही सरायाह को अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है. करण जौहर, वरुण धवन और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलिब्रिटीज ने इस खुशी में शामिल होते हुए बधाई संदेश भेजे.
जुलाई में हुआ था बेटी का जन्म
बता दें कि सरायाह का जन्म 16 जुलाई 2025 को हुआ था. उस समय कियारा और सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अपनी बेटी के आगमन की खुशखबरी साझा की थी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो…
फिल्मी करियर की बात करें तो कियारा आडवाणी आखिरी बार ‘वॉर-2’ में नजर आई थीं. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने जाह्नवी कपूर के साथ ‘परम सुंदरी’ में काम किया. वॉर-2 के बाद से कियारा किसी नई फिल्म में नहीं दिखी हैं. हालांकि वह कई इवेंट्स में शिरकत करती रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने किसी नए प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.





