मनोरंजन

देओल परिवार का गुस्सा फूटा: धर्मेंद्र की सेहत पर झूठी खबरें फैलाने वालों को चेतावनी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में अफवाहों का दौर चल रहा है. इस बेबुनियाद चर्चा से चिंतित देओल परिवार बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान न दें और उन्हें फैलाने से बचें.

आज सुबह सबसे पहले सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर आधिकारिक अपडेट साझा किया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि स्थिति स्थिर है और किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है. इसके तुरंत बाद ईशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर अपने पिता की सेहत को लेकर जानकारी दी और लोगों से आग्रह किया कि वे भ्रामक अफवाहों पर भरोसा न करें.

इन सबके बाद अब धर्मेंद्र की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी भी आगे आई हैं. उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक सख्त संदेश जारी करते हुए मीडिया को झूठी खबरें फैलाने पर फटकार लगाई है.

हेमा मालिनी ने लिखा—
जो हो रहा है वो अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर हो रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें.”

देओल परिवार की यह स्पष्ट अपील है कि धर्मेंद्र की स्थिति को लेकर बिना पुष्टि के कोई जानकारी न फैलाई जाए और उनकी निजता का सम्मान किया जाए.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button