ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली कार ब्लास्ट: धमाके में 8 की मौत, संदिग्ध की तस्वीर ने बढ़ाई सनसनी

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट में 8 लोगों की जान गई, जबकि कई अन्य घायल हैं. घटना के तुरंत बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं और इस बीच हमले के संदिग्ध हमलावर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसकी पहचान डॉक्ट. उमर मोहम्मद के रूप में बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि उमर ने ही विस्फोट को अंजाम दिया.

धमाके के बाद एहतियातन लाल किला मेट्रो स्टेशन को मंगलवार से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है.

हेल्पलाइन नंबर

  • एलएनजेपी अस्पताल (जहाँ अधिकांश घायलों का इलाज चल रहा है): 011-23233400
    Emergency: 011-23239249
  • एम्स ट्रॉमा सेंटर: 011-26594405
  • दिल्ली पुलिस आपातकाल: 112
  • दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष: 011-22910010 / 011-22910011

पुलिस कार्रवाई: पुलवामा से तीन संदिग्ध हिरासत में

घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर, दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा थाने के पम्पोर इलाके से तीन लोगों को हिरासत में लिया है. ये सभी पुलवामा के निवासी बताए जा रहे हैं.

हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान:

  • तारिक अहमद मलिक, पुत्र गुलाम अहमद मलिक — पेशे से एटीएम गार्ड
  • आमिर राशिद, पुत्र एबी राशिद मीर — वायरल तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति, जो तारिक के नाम का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहा था
  • उमर राशिद, पुत्र एबी राशिद मीर — आमिर का भाई

सूत्रों का कहना है कि तारिक अहमद और आमिर राशिद को पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया है, जबकि उमर राशिद पम्पोर पुलिस स्टेशन में ही है, जहां उससे लगातार पूछताछ चल रही है.

लाल किला तीन दिन तक बंद

10 नवंबर की शाम हुए इस कार ब्लास्ट में 8 की मौत और लगभग एक दर्जन लोग घायल होने के बाद, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले को तीन दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है.

पुलिस की ओर से सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट को भेजे गए आधिकारिक पत्र में लिखा है:

“10/11/2025 को लाल किला चौक के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर एक कार में बम-विस्फोट हुआ है. क्राइम सीन की जांच जारी है और अभी पूरी नहीं हुई है. इसलिए अनुरोध है कि लाल किले को 11 नवंबर से 13 नवंबर 2025 तक तीन दिनों के लिए बंद रखा जाए.”

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button