NM वेरिफाइड

Fact Check: चीन की धान काटने वाली इस करामाती आविष्कार का यह वीडियो है AI Generated

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक मशीन धान काटती, कटी हुई फसल को अपने आप उतारती और यहां तक कि एक व्यक्ति को उस पर खाना पकाते हुए दिखाया गया है. दावा किया जा रहा है कि यह चीनी आविष्कार है जो यह सभी काम कर सकता है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Instagram पर यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “चाइना के खुरापाती दिमाग से में हैरान रहता हूं, मैं खुशी मनाऊं या अपने कमी का अफसोस जताऊं” यूजर ने यह पोस्ट अक्टूबर 5, 2025 को पोस्ट किया है.

फैक्ट चेक

न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने पाया कि, यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है

दावे की पुष्टि के लिए, हमने वायरल वीडियो के कई की-फ्रेम्स लेकर इंटरनेट पर रिवर्स इमेज सर्च किया. इस सर्च से हमें वहीं क्लिप मिली जो 5 अक्टूबर 2025 को “Siminarongsak” नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई थी. इस पेज पर ऐसे कई वीडियो थे.

इसके अलावा, हमें यही वीडियो इसी अकाउंट से जुड़े एक यूट्यूब चैनल पर भी मिला. अपलोडर ने वीडियो के विवरण में एक AI हैशटैग शामिल किया था, जो दर्शाता है कि यह एक डिजिटल क्रिएशन है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए वीडियो को मुख्य-फ्रेमों में विभाजित किया और AI डिटेक्शन टूल का उपयोग किया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button