‘रो-को’ रीयूनियन: नए कप्तान गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया रवाना

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार है। वनडे और टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम मुंबई में इकट्ठा हुई, जहां से खिलाड़ी रवाना होंगे। यह दौरा टीम इंडिया के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है, क्योंकि शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝘿𝙤𝙬𝙣 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 ✈️
Of familiar faces and special reunions as #TeamIndia depart for the Australia challenge 😍#AUSvIND pic.twitter.com/ElV3OtV3Lj
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
टीम के रवाना होने से पहले मुंबई में सभी खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त जोश और उत्साह दिखा। शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। वहीं विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और अन्य खिलाड़ियों ने भी एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक किया। टीम कैंप में माहौल आत्मविश्वास और एकजुटता से भरा दिखाई दिया।
इस दौरे में शुभमन गिल कप्तान और श्रेयस अय्यर उप-कप्तान की भूमिका में रहेंगे। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे सीरीज का हिस्सा होंगे, जिससे अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 20 अक्टूबर से शुरू होगी। बाकी दो मैच 23 और 25 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पांच टी20 मुकाबले खेलेंगी। यह दौरा न केवल टीम इंडिया के लिए अपनी बेंच स्ट्रेंथ जांचने का मौका देगा, बल्कि युवा खिलाड़ियों के लिए भी विदेशी परिस्थितियों में खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा।





