मनोरंजन

पुश्तैनी हवेली में प्रभास का राज – ‘द राजा साहब’ ट्रेलर से मचाया तूफ़ान

तेलुगु सुपरस्टार प्रभास लंबे समय से अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साहब’ (The Raja Saab) को लेकर चर्चा में हैं। रविवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान किया था, जिसके बाद सोमवार को इसका धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। ट्रेलर देखने के बाद साफ हो गया है कि सिनेमाघरों से लेकर मल्टीप्लेक्स तक प्रभास की इस फिल्म का जोरदार क्रेज देखने को मिलेगा।

फिल्म का निर्देशन साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर मारुति ने किया है। वे इससे पहले कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं और इस बार उन्होंने प्रभास के साथ हॉरर-कॉमेडी जॉनर में दांव खेला है।

3 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में प्रभास एक पुश्तैनी हवेली के उत्तराधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं। सालों से बंद इस खंडहर हवेली में कदम रखते ही उन्हें पता चलता है कि यह एक रहस्यमयी और भूतिया जगह है, जिसकी दीवारों में कई गहरे राज छिपे हैं। ट्रेलर में रोमांस और हॉरर का डबल डोज देखने को मिलता है।


फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में नजर आएंगे, जबकि प्रभास डबल रोल में अपना जलवा दिखाएंगे। इनके अलावा मालविका मोहन, निधि अग्रवाल, ब्रह्मानंद, बोमन ईरानी और योगी बाबू जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

‘कल्कि 2898 एडी’ के बाद प्रभास बड़े पर्दे से दूर थे। हालांकि, इस साल आई विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ में उनका कैमियो देखने को मिला था। लेकिन अब फैन्स उनकी अगली मेगा रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
‘द राजा साहब’ 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button