सुपर ओवर के बादशाह बनें सरदार अर्शदीप सिंह… भारत का विजय रथ अब भी जारी

भारत और श्रीलंका के बीच हुआ औपचारिक मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि दर्शकों ने कहा इसे एशिया कप का फाइनल मुकाबला घोषित कर देना चाहिए. दरअसल बीते दिन भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला रोमांचक मोड़ पर खत्म हुए भारत के 202 रन के टार्गेट के बाद भी यह मुकाबला सुपर ओवर तक पहुंचा और फिर भारत को जीत हासिल हुई.
दरअसल भारत और श्रीलंका का यह मुकाबला औपचारिक था क्योंकि भारत फाइनल में पहुंच चुकी है और श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. ऐसे में इस मुकाबले से किसी तरह का कोई नुक्सान या फायदा नहीं था.
दरअसल, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत और श्रीलंका टीमों ने 20 ओवरों में 202 रन बनाए. इसके कारण मुकाबला टाई हो गया. अब बारी सुपर ओवर की थी. सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया के सरदार अर्शदीप पर भरोसा जताया. सुपरओवर में लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने ऐसी घातक गेंदबाजी की, जिससे श्रीलंका टीम महज 2 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में भारत ने पहली ही गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी छठी लगातार जीत दर्ज की और फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है.
What a brilliant Super Over from Arshdeep Singh 👏
He conceded just 2 runs and picked up the wickets of Kusal Perera and Dasun Shanaka. 🙌#TeamIndia need 3 to win!
Updates ▶️ https://t.co/xmvjWCaN8L#AsiaCup2025 | #Super4 | #INDvSL | @arshdeepsinghh pic.twitter.com/IdJ6drgenC
— BCCI (@BCCI) September 26, 2025
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की विस्फोटक पारी से भारत ने 202 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया. इसके बाद बारी श्रीलंका टीम की थी. ओपनर पथुम निसंका ने कमाल कर दिया. उन्होंने 58 गेंदों पर 107 रनों की नाबाद पारी खेली. इसके दम पर 20 ओवर में श्रीलंका ने 202 रन बनाकर मैच को टाई करा दिया.





