मनोरंजन

‘स्त्री’ यूनिवर्स में धमाका तय! ‘थामा’ और ‘स्त्री 3’ को लेकर बढ़ा फैंस का उत्साह

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री’ से शुरू हुआ मैडॉक फिल्म्स का हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स अब और बड़ा हो गया है। ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और अब ‘स्त्री 2’ के बाद प्रोड्यूसर दिनेश विजन अब इस यूनिवर्स को और मजेदार बनाने की तैयारी में हैं। इस फ्रेंचाइज़ी की अगली फिल्म ‘थामा’ होगी, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाएगी और इस दीवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

हाल ही में मैडॉक फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन पोस्टर्स शेयर किए, जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और कन्फ्यूजन दोनों बढ़ गए हैं। पहले पोस्टर में ‘स्त्री’ की झलक के साथ लिखा गया – “ओ स्त्री, परसों आ रही है”, जिसमें “कल” को काटकर “परसों” लिखा गया है। दूसरे पोस्टर में कहा गया – “एक थमाकेदार घोषणा के साथ! सूर्यास्त के समय”, जिससे लग रहा है कि कोई बड़ा ऐलान होने वाला है। तीसरा पोस्टर फिल्म ‘थामा’ का है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

इन तीनों पोस्ट्स के साथ एक ही कैप्शन दिया गया है – “स्त्री आ रही है और अपने साथ एक बड़ा थमाका ला रही है। जुड़िए हमसे बांद्रा फोर्ट के एम्फीथिएटर में लंच के लिए। इस दीवाली ये यूनिवर्स हमारे लिए वर्ल्डवाइड एक खूनी लव स्टोरी लेकर आ रहा है।” इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

कुछ फैंस को लग रहा है कि मेकर्स ‘स्त्री 3’ का ऐलान करने जा रहे हैं, वहीं कुछ मान रहे हैं कि यह ‘थामा’ का ट्रेलर लॉन्च हो सकता है। एक यूज़र ने लिखा, “अरे भाई, परसों क्या होने वाला है, कोई तो बता दो!” वहीं दूसरे ने कहा, “मैं भेड़िया और वैम्पायर की लड़ाई के लिए और इंतजार नहीं कर सकती!” एक और यूजर ने उत्साहित होकर लिखा, “लगता है थामा का ट्रेलर आ रहा है, मैं बहुत एक्साइटेड हूं।”

‘थामा’ फिल्म की कास्ट भी काफी दमदार है। इसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ-साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। अब देखना ये है कि क्या श्रद्धा कपूर ‘थामा’ का ट्रेलर लॉन्च करेंगी, या फिर मेकर्स ‘स्त्री 3’ से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी साझा करेंगे। जो भी हो, फैंस को इस दीवाली हॉरर और कॉमेडी का एक बड़ा धमाका देखने को मिलने वाला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button